सैन्य और सैन्य-तकनीकी सहयोग से संबंधित भारत-रूस अंतर सरकारी आयोग के सैन्य सहयोग से संबद्ध कार्य समूह की तीसरी बैठक 18-19 जुलाई 2023 को नई दिल्ली के मानेकशॉ केंद्र में आयोजित की गई।
बैठक की सह-अध्यक्षता चीफ ऑफ इंटेग्रेटिड डिफेंस स्टाफ टू चेयरमैन चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (सीआईएससी), मुख्यालय – आईडीएस, लेफ्टिनेंट जनरल जॉनसन पी मैथ्यू और रूस के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के मुख्य परिचालन निदेशालय के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल दाइलेवस्की इगोर निकोलाइविच ने की। यह बैठक मैत्रीपूर्ण, सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई ।
बैठक में हुई चर्चा दोनों पक्षों के बीच जारी रक्षा गतिविधियों को बढ़ाने पर केंद्रित रही। बैठक में मौजूदा द्विपक्षीय रक्षा सहयोग तंत्र के दायरे में नई पहलों पर विचार किया गया।
कार्य समूह की बैठक मुख्यालय, इंटेग्रेटिड डिफेंस स्टाफ और रूसी संघ के रक्षा मंत्रालय के अंतर्राष्ट्रीय सैन्य सहयोग के मुख्य निदेशालय के बीच रणनीतिक और परिचालन स्तर पर नियमित बातचीत के माध्यम से दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ाने हेतु स्थापित किया गया एक मंच है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment