नीरज चोपड़ा के भाला फेंक में स्वर्ण जीतने के बाद ओलंपिक में भारत ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। तोक्यो ओलंपिक में भारत ने सात पदक जीतकर इतिहास रचा है। इससे पहले, भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2012 के लंदन ओलंपिक में था, जिसमें भारत ने 6 पदक जीते थे।
भारत ने तोक्यो ओलंपिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सात पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। कल एक सदी के बाद एथलेटिक्स में भारत ने स्वर्ण पदक जीतकर एक स्वर्णिम अध्याय लिख दिया। हरियाणा में पानीपत के नीरज चोपड़ा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 87.58 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर स्वर्ण पदक देश के नाम किया।
पदक तालिका में चीन 38 स्वर्ण लेकर कुल 87 पदकों के साथ पहले स्थान पर है। 36 स्वर्ण के साथ अमरीका दूसरे और मेजबान जापान 27 स्वर्ण लेकर तीसरे स्थान पर है। भारत एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य सहित कुल सात पदक जीतकर 47वें स्थान पर है। 23 जुलाई से शुरु हुए तोक्यो ओलंपिक खेलों का आज शाम समापन हो रहा है।
देश के विभिन्न हिस्सों में चार दिवसीय आस्था का महापर्व छठ आज नहाय-खाय के साथ… Read More
दूरसंचार विभाग (डीओटी) की तकनीकी शाखा, दूरसंचार इंजीनियरिंग केन्द्र (टीईसी) ने संयुक्त तकनीकी अध्ययन और… Read More
भारतीय तटरक्षक बल ने 24 अक्टूबर, 2025 को गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में तीव्र गति के… Read More
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा… Read More
केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में 33 राज्यों… Read More
सीमा सड़क संगठन-बीआरओ की अरुणांक परियोजना का 24 अक्टूबर, 2025 को राज्य के नहरलागुन में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment