Categories: News-Headlines

NCC युवाओं में मादक पदार्थो के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने में योगदान कर सकता है: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया है कि राष्ट्रीय कैडेट कोर-एनसीसी युवाओं में मादक पदार्थो के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने में योगदान कर सकता है। आज नई दिल्ली में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत एनसीसी कैडेटस के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि देश की विकास यात्रा में एनसीसी का कई वर्षों से महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कोविड महामारी के दौरान निस्वार्थ सेवा से एनसीसी कैडेटस ने सम्मान अर्जित किया है।

राजनाथ सिंह ने मादक पदार्थो के सेवन को विकास के मार्ग में मुख्य बाधा बताते हुए कहा कि भारत एक तरफ रक्षा सहित सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन दूसरी तरफ मादक पदार्थो का बढ़ता सेवन समाज के लिए गंभीर चुनौती है। केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर एनसीसी कैडेटस को मादक पदार्थो के सेवन के खिलाफ शपथ दिलाई।

हमारे संवाददाता ने बताया कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने युवाओं और बच्चों में मादक पदार्थो के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए अगस्त 2020 में नशा मुक्त भारत अभियान शुरू किया गया था।

Leave a Comment

Recent Posts

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

9 hours ago

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More

9 hours ago

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

11 hours ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

11 hours ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.