भारत में इस साल के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा की जा चुकी है. मीराबाई चानू और विराट कोहली को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा जाएगा.
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार खिलाड़ियों को पिछले चार साल के उत्कृष्ट प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए दिया जाता है. इस पुरस्कार में सम्मान पत्र के अलावा साढ़े सात लाख रुपये नकद राशि भी मिलती है. वहीं, अर्जुन पुरस्कार के लिए चार साल तक लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चुना जाता है. इसके विजेता अवार्ड के अलावा पांच लाख रुपये नकद दिए जाते हैं.
द्रोणाचार्य पुरस्कार उन कोच को दिया जाता है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी दिए हैं. ध्यानचंद पुरस्कार लंबे वक़्त तक खेल के क्षेत्र में काम करने और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार उन कंपनियों (सरकारी और प्राइवेट) को दिया जाता है जिन्होंने खेलों के प्रचार-प्रसार और विकास में योगदान दिया है. द्रोणाचार्य और ध्यानचंद अवार्ड से सम्मानित लोगों को सम्मान के साथ पांच-पांच लाख रुपये दिए जाते हैं.
इंटर-यूनिवर्सिटी टूर्नमेंट में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली यूनिवर्सिटी को ‘मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफ़ी’ और 10 लाख रुपये का नकद सम्मान दिया जाता है. इस बार ये ट्रॉफ़ी गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर को मिला है. सम्मानित खिलाड़ियों को राष्ट्रपति 25 सितंबर, 2018 को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित करेंगे
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment