Categories: News-Headlines

राष्‍ट्रीय चिकित्‍सक दिवस: चिकित्‍सकों की भूमिका को महत्‍व देने के लिए प्रत्‍येक वर्ष एक जुलाई को डॉक्‍टर्स डे मनाया जाता है

आज राष्‍ट्रीय चिकित्‍सक दिवस है। राष्‍ट्र को स्‍वस्थ रखने में चिकित्‍सकों की भूमिका को महत्‍व देने के लिए प्रत्‍येक वर्ष एक जुलाई को डॉक्‍टर्स डे मनाया जाता है।

सरकार ने बंगाल के पूर्व मुख्‍यमंत्री डॉक्‍टर बी.सी रॉय के योगदान के प्रति सम्‍मान व्‍यक्‍त करने के लिए 1991 में डॉक्‍टर्स डे की शुरूआत की थी। डॉक्‍टर रॉय ने भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद और भारतीय चिकित्‍सा संघ की स्‍थापना में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभायी थी। उन्‍हें चार फरवरी 1961 को भारत रत्‍न से अलंकृ‍त किया गया था।

पिछले रविवार को मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोरोना महामारी के दौरान चिकित्‍सकों और कोरोना योद्धाओं के योगदान की चर्चा की थी। उन्‍होंने कहा था प्रत्‍येक देशवासी का कर्तव्‍य है कि वे डॉक्‍टरों का आभार व्‍यक्‍त करे और उन्‍हें प्रोत्‍साहित करें।

कोरोना काल में डॉक्‍टर्स के योगदान के हम सब आभारी हैं। हमारे डॉक्‍टर्स ने अपनी जान की परवाह न करते हुए हमारी सेवा की है। इसलिए इस बार नेशनल डॉक्‍टर्स डे और भी खास हो जाता है। साथियों मेडिसिन की दुनिया के सबसे सम्‍मानित लोगों में से एक हिपोक्रेस ने कहा था – वेयरएवर द आर्ट आफ मेडिसिन इन लव देअर इज ऑलसो ए लव ऑफ हृयूमेंटी यानी जहां ऑर्ट आफ मेडिसिन के लिए प्रेम होता है वहां मानवता के लिए भी प्रेम होता है। डॉक्‍टर्स इसी प्रेम की शक्ति से ही हमारी सेवा कर पाते हैं। इसलिए हमारा ये दायित्‍व है कि हम उतने की प्रेम से उनका धन्‍यवाद करें उनका हौंसला बढ़ाएं।

प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर भारतीय चिकित्‍सा संघ से आयोजित एक कार्यक्रम में चिकित्‍सक समुदाय को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि कोविड-19 की रोकथाम में डॉक्‍टरों के योगदान पर पूरे भारत को गर्व है।

On Doctors Day, my greetings to all doctors. India’s strides in the world of medicine are commendable and have contributed to making our planet healthier.

Here is what I said during #MannKiBaat a few days ago. pic.twitter.com/KWw3WTrVAA

— Narendra Modi (@narendramodi) July 1, 2021

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.