Categories: News-Headlines

सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम डिजिटल इंडिया के छह वर्ष पूरे, प्रधानमंत्री मोदी आज लाभार्थियों से संवाद करेंगे

केन्‍द्र सरकार के प्रमुख कार्यक्रम डिजिटल इंडिया के आज छह वर्ष पूरे हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस महत्‍वाकांक्षी कार्यक्रम का शुभारंभ एक जुलाई 2015 को किया था। कार्यक्रम का लक्ष्‍य भारत को डिजिटल रूप से सक्षम और ज्ञान आधारित अर्थव्‍यवस्‍था बनाना है। प्रधानमंत्री मोदी आज वीडियो काफ्रेंस के माध्‍यम से डिजिटल इंडिया के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। इलेक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया है। इलेक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद भी इस अवसर पर उपस्‍थित रहेंगे।

डिजिटल इंडिया’ कार्यक्रम नये भारत की एक बड़ी उपलब्धि साबित हुई है। इसके जरिए नागरिकों तक सेवाएं आसानी से पहुंच रही हैं। लोग सशक्‍त हो रहे हैं साथ ही यह कार्यक्रम सरकार को जनता के करीब भी ला रही है। पिछले छह वर्षों में डिजिटल इंडिया की यात्रा सशक्तिकरण,समावेश और डिजिटल बदलाव पर केन्द्रित रही है। इसने आधार, कॉमन सर्विस सेंटर, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण, डिजिलॉकर और मोबाइल आधारित उमंग सेवाओं के माध्यम से लोगों के जीवन में बहुत ही सकारात्मक प्रभाव डाला है। आधार के माध्यम से, सरकार ने देश के 129 करोड़ से अधिक निवासियों को डिजिटल पहचान पत्र प्रदान किया है। जनधन खाता, मोबाइल फोन और आधार के संयोजन से गरीबों को सीधे उनके बैंक खातों में लाभ प्राप्त करने में मदद मिल रही है। कोविड महामारी के दौरान लोगों को ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा के जरिए स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कर डिजिटल इंडिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने भेजा नोटिस

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.