India

वायु सेना, नौसेना, तटरक्षक बल और अन्य सेवाओँ के एयरफील्ड्स के लिए आधारभूत ढांचे का आधुनिकीकरण

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना (आईएएफ), भारतीय नौसेना (आईएन) और भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के लिए लगभग 1,200 करोड़ रुपये की लागत से 37 हवाई अड्डों (एयरफील्ड्स) के मॉडर्नाइजेशन ऑफ एयर फील्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर (एमएएफआई) के लिए आज यहां एम/एस टाटा पावर एसईडी (टीपीएसईडी) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा इस प्रस्ताव को विधिवत स्वीकृति दे दी गई है।

एमएएफआई चरण-2, एमएएफआई चरण-1 के बाद होने वाला एक कार्यक्रम है, जिसमें आईएएफ के 30 एयरफील्ड का सुधार शामिल है। एमएएफआई चरण-1 के अंतर्गत एयरफील्ड्स के आधुनिकीकरण से सैन्य और नागरिक उपयोग के लिहाज से व्यापक लाभ हुआ है।

यह परियोजना एक टर्नकी (तैयार) परियोजना है, जिसमें सीएटी-2 इंस्ट्रुमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) और सीएटी-2 एयरफील्ड लाइटनिंग सिस्टम (एएफएलएस) आदि आधुनिक एयरफील्ड उपकरणों की स्थापना और चालू करना शामिल है। एयरफील्ड के आसपास लगे उपकरण प्रत्यक्ष रूप से एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से जुड़े रहेंगे, जिससे हवाई यातायात नियंत्रकों को एयरफील्ड सिस्टम्स पर अच्छा नियंत्रण हासिल होगा। परियोजना के अंतर्गत परिवहन सहायकों और बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण से कम दृश्यता और खराब मौसम में भी सैन्य और नागरिक विमानों का हवाई परिचालन आसान बनाकर परिचालन क्षमता में सुधार किया जाएगा, जिससे हवाई सुरक्षा में भी बढ़ोतरी होगी।

इस समझौते से वर्तमान परिस्थितियों में घरेलू उद्योग को प्रोत्साहन मिलेगा। परियोजना से 250 सूक्ष्म, लघु और मझोले उपक्रमों को बढ़ावा मिलेगा, जिन्हें इस परियोजना के कार्यान्वयन की विभिन्न गतिविधियों से जुड़ने से प्रत्यक्ष रूप से लाभ होगा। इस समझौते से बाजार में बहुप्रतीक्षित पूंजी का प्रवाह होगा और संचार, हवाई जहाज तकनीक, सूचना प्रौद्योगिकी के साथ सामान्य और विद्युत उपकरण व निर्माण जैसे क्षेत्रों में बड़ी संख्या में रोजगार पैदा होंगे।

PIB

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

15 hours ago

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More

18 hours ago

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का रास्ता साफ

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More

1 day ago

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More

3 days ago

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More

3 days ago

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More

4 days ago

This website uses cookies.