Categories: News-Headlines

मिजोरम सरकार ने आज रात से 24 जुलाई तक सख्‍त लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया

मिजोरम सरकार ने आज मध्‍य रात्रि से इस महीने की 24 तारीख तक सख्‍त लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया है। आईजोल नगर निगम क्षेत्र में सात दिन की पूर्णबंदी लागू रहेगी जबकि राज्‍य के अन्‍य हिस्‍सों में जिला प्रशासन स्‍थानीय स्‍तर पर कोविड स्थिति के अनुसार पाबंदियां लागू करेगा।

राज्‍य सरकार ने प्रदेश में कोरोना वायरस का फैलाव रोकने के लिए यह फैसला किया है। सरकारी आदेश में कहा गया है कि महामारी पर नियंत्रण के लिए लोगों की आवाजाही और उनकी गतिविधियों पर अधिक पाबंदियां जरूरी है। लॉकडाउन के दौरान आवश्‍यक सेवाओं को छोड़कर राज्‍य सरकार और निजी कंपनियों के सभी कार्यालय बंद रहेंगे, जबकि बैंकों और डाक घरों में न्‍यूनतम कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ काम-काज होगा। सभी बाजार और किराने की दुकानें बंद रखी जायेंगी। सार्वजनिक परिवहन भी बंद रहेगा। राज्‍य के बाहर से सामानों की ढुलाई आवश्‍यक नियमों के अनुपालन के साथ होगी। धार्मिक स्‍थलों, शिक्षण संस्‍थानों, पार्कों, पिकनिक स्‍थल, थियेटर, सामुदायिक भवनों, रेस्‍त्रां, शॉपिंग कॉम्‍पलेक्‍स और मॉल को भी बंद रखा जायेगा।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मुंबई में SEBI के 38वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाषण दिया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मुंबई में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी)… Read More

8 hours ago

DRDO ने उन्नत बख्तरबंद वाहनों (ट्रैक्ड और व्हील्ड) का अनावरण किया

रक्षा विभाग (आरएंडडी) के सचिव और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के अध्यक्ष डॉ.… Read More

8 hours ago

DPIIT ने स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 के लिए परिचालन संबंधी दिशानिर्देश जारी किए

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने स्टार्टअप इंडिया… Read More

8 hours ago

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज जयपुर में राजस्थान विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज जयपुर में राजस्थान विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह में मुख्य… Read More

12 hours ago

अर्थशास्त्री अशोक कुमार लाहिड़ी नीति आयोग के उपाध्यक्ष नियुक्त

अर्थशास्‍त्री अशोक कुमार लाहिडी को नीति आयोग का उपाध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है। वे वर्तमान… Read More

12 hours ago

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु में हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन निर्माण संयंत्र ‘आदित्य’ का उद्घाटन किया

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज बेंगलुरु में बीईएमएल के आत्मनिर्भर हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.