Health

उत्तर प्रदेश: कोविड टीकाकरण और कोविड टेस्ट में देश के अन्‍य राज्‍यों से काफी आगे

उत्‍तरप्रदेश, कोविड टीकाकरण और नमूना परीक्षण में देश के अन्‍य राज्‍यों से काफी आगे है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि कोरोना संक्रमण अभी समाप्‍त नहीं हुआ है और ऐसी स्थिति में छोटी सी लापरवाही बडी समस्‍या का रूप ले सकती है। उन्‍होंने कहा कि कोविड संक्रमण और इसके प्रसार को लेकर विशेषज्ञों की चेतावनी ध्‍यान में रखी जानी चाहिए। मुख्‍यमंत्री कल लखनऊ में एक उच्‍चस्‍तरीय बैठक में राज्‍य में कोविड स्थिति की समीक्षा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के बाहर से आने वाले लोगों का इंफ्रारेड थर्मामीटर और रैपिड एंटीजन टेस्ट से स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन प्रदेशों में संक्रमण अधिक है वहां से आने वाले लोगों की RTPCR नेगेटिव रिपोर्ट या पूर्ण टीकारण को अनिवार्य किया जाए। उधर राज्य में पिछले चौबीस घंटों के दौरान 81 नए मामले सामने आए, वहीं इस दरम्यान एक 106 मरीज स्वस्थ हुए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक प्रदेश में 6 करोड़ 21 लाख से अधिक कोविड-19 के नमूनों की जांच हुई है, जो कि देश में सर्वाधिक है। उधर, प्रदेश 4 करोड़ 361 से अधिक टीकाकरण वाला पहला राज्य बन गया है। सरकार राज्य में 581 ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट में से 166 प्लांट क्रियाशील हो चुके हैं।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज मैच में रोमांच! दमदार प्रदर्शन से श्रीलंका की शानदार जीत

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज मैच में रोमांच! दमदार प्रदर्शन से श्रीलंका की शानदार जीत कोलंबो/किंग्स्टन: Sri… Read More

10 hours ago

इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर

महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More

2 days ago

भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More

2 days ago

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

3 days ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

3 days ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

3 days ago

This website uses cookies.