Categories: News-Headlines

विकसित देशों की तरह भारत के पास भी अपने समुद्र और मत्स्य पालन के संरक्षण का अधिकार है: वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज विश्व व्यापार संगठन की मत्स्य पालन सब्सिडी वार्ता पर एक अहम मंत्रिस्तरीय बैठक में विकासशील देशों के अधिकारों के लिए मजबूती से अपनी बात रखी है। बैठक में विश्व व्यापार संगठन के अन्य सदस्यों के मंत्रियों, राजदूतों और विश्व व्यापार संगठन के महानिदेशक डॉ. नगोजी ने भाग लिया।

पीयूष गोयल ने भारत की ओर से एक सख्त बयान देते हुए कहा कि भारत समझौते को अंतिम रूप देने के लिए बहुत उत्सुक है क्योंकि तर्कहीन सब्सिडी और कई देशों द्वारा अधिक मछली पकड़ने से भारतीय मछुआरों और उनकी आजीविका को नुकसान हो रहा है। उन्होंने इस बात पर निराशा व्यक्त की कि सदस्यता कम होने से समझौते में उचित संतुलन और निष्पक्षता की कमी है। प्रधान मंत्री द्वारा मछली पकड़ने के क्षेत्र को बढ़ावा देने और छोटे मछुआरों की सुरक्षा पर खास जोर देने के विजन पर मंत्री ने खासा जोर दिया है।

पीयूष गोयल ने आगाह करते हुए कहा कि हमें तीन दशक पहले उरुग्वे दौर के दौरान की गई गलतियों को नहीं दोहराना चाहिए। जिसने विशेष रूप से कृषि क्षेत्र में चुनिंदा विकसित सदस्य देशों को असमान और व्यापार-विकृत अधिकारों की अनुमति दी थी। उस वक्त कम विकसित सदस्य, जिनके पास अपने उद्योग या किसानों का समर्थन करने की क्षमता और संसाधन नहीं था, वह इन्हें मानने को विवश थे। पीयूष गोयल ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अब कोई भी असंतुलित या असमान समझौता, जो हमारी भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा नहीं करता है, वह हमें मछली पकड़ने की वर्तमान व्यवस्था में बांध नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि बड़ी मात्रा में सब्सिडी देने वाले देश जिम्मेदारी उठाते हुए सब्सिडी और मछली पकड़ने की क्षमता में कमी लाए। जो कि “प्रदूषणकर्ता की जिम्मेदारी”” और सामान्य लेकिन अलग-अलग उत्तरदायित्व के सिद्धांतों” के आधार पर लागू हो।

पीयूष गोयल ने कहा कि किसी भी समझौते को इस तरह तैयार करना चाहिए जिसमें विकास के विभिन्न चरणों से गुजर रहे देशों और उनकी वर्तमान मछली पकड़ने की व्यवस्था और आर्थिक क्षमताओं का भी आकलन हो। समझौते को वर्तमान और भविष्य की जरूरतों के लिए प्रदान करने वाला होना चाहिए। भारत की मांगों को रखते हुए, उन्होंने कहा कि अधिकांश विकासशील देशों द्वारा दी जाने वाली प्रति व्यक्ति मत्स्य पालन सब्सिडी उन्नत मछली पकड़ने वाले देशों की तुलना में बहुत कम है। पीयूष गोयल ने स्पष्ट रूप से मांग की कि भारत जैसे देश जिन्हें अभी मछली पकड़ने की क्षमता विकसित करनी है, वे अपनी भविष्य की महत्वाकांक्षाओं का त्याग नहीं कर सकते। उन्नत राष्ट्रों को अनुदान जारी रखने की अनुमति देना असमान, अनुचित और अन्यायपूर्ण है।

डीजी द्वारा मंत्रियों से पूछे गए विशेष प्रश्न का उत्तर देते हुए, उन्होंने कहा विशेष और खास तरह के तरीके (एसएंडडीटी) को गरीब और मछुआरों से दूर करना, न तो उचित है और न ही इस्तेमाल योग्य है, और न ही स्वीकार्य है। एसएंडडीटी न केवल गरीब मछुआरों की आजीविका की रक्षा करने के लिए बल्कि खाद्य सुरक्षा चिंताओं को दूर करने के लिए भी आवश्यक है। मत्स्य पालन क्षेत्र के विकास के लिए ऐसी नीति की जरूरत है क्षेत्र में हो रहे बदलाव के लिए ज्यादा समय उपलब्ध करा सके।

पीयूष गोयल ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने बार-बार कहा है कि पर्यावरण की सुरक्षा सदियों से भारतीय परंपरा में निहित है। पीयूष गोयल ने कहा कि जब तक वार्ता वर्तमान और भविष्य की मछली पकड़ने की जरूरतों को संतुलित करने, क्षेत्र को संरक्षण प्रदान करती है। और भविष्य में मछली पकड़ने की क्षमता में समान बढ़ोतरी और किसी असंतुलन के एक प्रभावी एसएंडडीटी लागू होती है तो भारत वार्ता को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.