Categories: News-Headlines

थल सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे ने जैसलमेर का दौरा किया

थल सेनाध्यक्ष जनरल एम एम नरवणे आज जैसलमेर सैन्य स्टेशन पहुंचे। सेना प्रमुख दक्षिणी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जे एस नैन के साथ पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज के लिए रवाना हुए, वहां पर उन्होंने विभिन्न आर्टिलरी गन की फायरिंग देखी, जिसमें वो साजो-सामान भी शामिल हैं जो स्वदेशी निर्माताओं द्वारा विकसित किए जा रहे हैं।

बाद में, सेना प्रमुख ने जैसलमेर सैन्य स्टेशन का दौरा किया, जहां उन्हें जनरल ऑफिसर कमांडिंग कोणार्क कोर और अन्य फॉर्मेशन कमांडरों द्वारा परिचालन स्थिति एवं तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। आर्मी चीफ ने कोणार्क कोर के सैनिकों के साथ भी बातचीत की और उन्हें प्रशिक्षण तथा दक्षता के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। जनरल एमएम नरवणे ने सैन्य परिरक्षण के उपायों का पालन करने और कोविड-19 महामारी से निपटने में असैन्य पदाधिकारियों को सहायता के प्रावधान के लिए संरचनाओं की सराहना की।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

2 hours ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

2 hours ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.