Categories: News-Headlines

LIC का आईपीओ आगामी चार मई को खुलेगा और नौ मई को बंद होगा

भारतीय जीवन बीमा निगम, एलआईसी का आईपीओ आगामी चार मई को खुलेगा और नौ मई को बंद होगा। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी ने प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम के तहत शेयर मूल्य 902 रूपये से 949 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। निवेशक कम से कम 15 शेयर और इसके गुणक में शेयरों के लिए आवेदन कर सकते है। निर्गम में योग्य कर्मचारी जो खुदरा निवेश कर रहे है उन्हें 45 रुपये और पॉलिसी धारकों को 60 रुपये प्रति शेयर की छूट दी जाएगी।

इस निर्गम के तहत सरकार एलआईसी के 22 करोड़ 13 लाख शेयर बेचकर साढ़े तीन प्रतिशत हिस्सेदारी का विनिवेश करेंगी। नई दिल्ली में आज संवाददाताओं से बातचीत में निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग के सचिव तुहिन कांत पांडे ने बताया कि यह देश में अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

44 minutes ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

18 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.