उत्तर प्रदेश में आज पवित्र रमज़ान महीने के आखिरी शुक्रवार को शांतिपूर्वक अलविदा जुमा की नमाज़ अदा की गई। इस अवसर पर पहली बार अलविदा नमाज़ सड़कों पर नहीं पढ़ी गई। लगभग दो वर्ष के अंतराल के बाद मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। उत्तर प्रदेश सरकार ने निर्देश दिया था कि नमाज़ मस्जिदों में ही अदा की जाए न कि सड़कों या सार्वजनिक स्थलों पर। नमाज़ियों ने मस्जिदों और ईदगाह के परिसर के भीतर नमाज़ पढ़ी और किसी भी स्थान से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की खबर नहीं है।
ऐहतियात के तौर पर विभिन्न मौलानाओं ने लोगों से मस्जिदों के भीतर नमाज़ अता करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि सड़कों पर नमाज़ अता न की जाए। आज के दिन भारी सुरक्षा इंतजाम किए गए।
इस बीच, विभिन्न मस्जिदों और मंदिरों से आज तक बाईस हजार से अधिक लाउड स्पीकर उतारे गए। यह लक्ष्य हासिल करने के लिए हिंदू और मुस्लिम समुदायों ने प्रशासन की सहायता की। इस पहल के लिए पुलिस ने सभी धर्मों के उनतीस हजार से अधिक धार्मिक नेताओं के साथ सम्पर्क किया था।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment