Categories: News-Headlines

KVIC ने भूटान, UAE और मैक्सिको में ट्रेडमार्क का पंजीकरण कराया; खादी ब्रांड की पहचान की रक्षा के लिए 40 देशों में आवेदन दाखिल किया

खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने हाल ही में तीन देशों- भूटान, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और मैक्सिको में अपने ट्रेडमार्क का पंजीकरण कराया है। यह विश्व स्तर पर “खादी” ब्रांड की पहचान की रक्षा करने की दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम है। इन देशों के अलावा, केवीआईसी के ट्रेडमार्क आवेदन दुनिया भर के 40 देशों में लंबित हैं जिनमें अमेरिका, कतर, श्रीलंका, जापान, इटली, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, ब्राजील और अन्य शामिल हैं।

जहां केवीआईसी ने नौ जुलाई को भूटान में नवीनतम ट्रेडमार्क पंजीकरण हासिल किया; उसे संयुक्त अरब अमीरात में 28 जून को ट्रेडमार्क पंजीकरण प्रदान किया गया। इसके साथ, केवीआईसी पहली बार पश्चिम एशिया के किसी देश में ट्रेडमार्क पंजीकरण हासिल करने में सफल रहा है। इससे पहले, केवीआईसी को दिसंबर 2020 में मैक्सिको में “खादी” के लिए ट्रेडमार्क पंजीकरण मिला था।

अब तक केवीआईसी को छह देशों- जर्मनी, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, रूस, चीन और यूरोपीय संघ में “खादी” शब्द का ट्रेडमार्क पंजीकरण हासिल था, जहां कुछ वर्गों में ट्रेडमार्क पंजीकरण दिए गए थे। हालांकि, भूटान, संयुक्त अरब अमीरात और मैक्सिको में हाल ही में ट्रेडमार्क पंजीकरण के साथ, ऐसे देशों की संख्या नौ हो गई है। इन देशों में, केवीआईसी ने खादी कपड़े, खादी रेडीमेड कपड़ों और ग्रामीण उद्योग के उत्पादों जैसे खादी साबुन, खादी सौंदर्य प्रसाधन, खादी अगरबत्ती से संबंधित विभिन्न वर्गों में पंजीकरण हासिल किया है।

केवीआईसी के इतिहास में यह पहली बार है कि पिछले पांच वर्षों में “खादी” ब्रांड की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास किए गए हैं। खादी हमें किसी और से नहीं बल्कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से मिला है।

केवीआईसी के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि ये ट्रेडमार्क पंजीकरण विश्व स्तर पर “खादी” ब्रांड नाम के किसी भी दुरुपयोग को रोकेंगे। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की खादी को अपनाने की अपील के कारण भारत और विदेशों में खादी की लोकप्रियता में भारी वृद्धि हुई है। इसलिए, खादी की पहचान की रक्षा करना और वास्तविक खादी उत्पादों का निर्माण करने वाले लाखों खादी कारीगरों और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना केवीआईसी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

यह घटनाक्रम बहुत महत्व रखता है क्योंकि मैक्सिको और जर्मनी जैसे देशों में कुछ निजी स्थानीय संस्थाओं द्वारा अपने-अपने देशों में “खादी” ब्रांड नाम के लिए ट्रेडमार्क पंजीकरण हासिल करने के मामले सामने आए हैं। मैक्सिको में, केवीआईसी ने “वन फाउंडेशन ओक्साका एसी” के ट्रेडमार्क आवेदन को चुनौती दी, जिसने “खादी” लोगो के लिए आवेदन किया था। हालांकि, कंपनी ने केवीआईसी की आपत्तियों को चुनौती नहीं दी और “खादी” शब्द तथा “खादी” लोगो के लिए ट्रेडमार्क पंजीकरण केवीआईसी के पक्ष में दिया गया।

इसी तरह, जर्मनी में, केवीआईसी ने एक स्थानीय कंपनी – बेस्ट नेचुरल प्रोडक्ट्स जीएमबीएच (“बीएनपी”) को चुनौती दी, जिसे 2011 में यूरोपीय संघ और अन्य देशों में विभिन्न वर्गों में “खादी” का चिह्न और इससे संबंधित चिह्नों के पहले से ही अधिकार मिल गए थे।लंबी कानूनी लड़ाई और विदेश मंत्रालय की मदद से राजनयिक माध्यम के जरिए बातचीत के बाद, बीएनपी ने केवीआईसी के साथ ट्रेडमार्क विवादों को सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटाने की इच्छा जतायी है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

5 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

6 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.