Health

कढ़ी पत्ते में होते हैं कई आयुर्वेदिक गुण, रोजाना इस्तेमाल के हैं कई फायदे

खाने-पीने के शौकीन लोगों को कढ़ी पत्ते का तड़का बहुत पसंद होता है। सांभर, दाल और पोहे में आम तौर पर कढ़ी पत्ते का तड़का लगाया जाता है। कढ़ी पत्ते का तड़का खाने में मजेदार फ्लेवर ले आता है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कढ़ी पत्ते का जूस वजन कम करने और शरीर से विषैले और हानिकारक तत्वों को निकालने में मददगार होता है।

कढ़ी पत्ते के अनगिनत फायदे हैं। हर सुबह इसके जूस का इस्तेमाल वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा भी इसके कई और फायदे हैं। इसका जूस बनाने के लिए 5 से दस कढ़ी पत्तों को एक ग्लास पानी के साथ मिक्सर में चलाने पर आपको हरे रंग का जूस मिलेगा। इस जूस की प्रवृति क्षारीय होती है। सुबह सुबह इस जूस को पीने से आपके शरीर तो क्लोरोफिल के अलावा कई अन्य विटामिन मिलते हैं जो कि शरीर के संचालन के लिए बेहद अहम होते हैं। यदि गम लंबे समय तक नियमित रूप से इस जूस का सेवन करते हैं तो आपके पेट का फैट भी कम कर सकता है।

Read More : हैंड सैनिटाइजर का बार-बार इस्तेमाल करना भी सकता है खतरनाक

कढ़ी पत्ता में पाए जाते हैं एंटीऑक्सीडेंट्स

जूस का सेवन करने से शरीर को आसानी से पोषक तत्व मिल जाते हैं। यदि ग्रीन जूस की बात करें तो वो स्वास्थ्य का ख्याल रखने वाले लोगों का पसंदीदा होता है। ग्रीन जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार होते हैं। इसके सेवन से  शरीर का पाचन तंत्र सही तरीके से काम करता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।

मेटाबॉलिज्म को करता है तेज

ग्रीन जूस आपके शरीर के अंदर स्पंज की तरह काम करता है जो शरीर के अंदर विषैले तत्वों को अवशोषित कर लेता है और मेटाबॉलिज्म को तेज कर देता है। आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म जितना तेज होगा आप उतना ज्यादा वजन कम कर पाएंगे।

कढ़ी पत्ते के सेवन से पाचन में सुधार होता है इससे नियमित और संतुलित तरीके से वजन कम होता है। ये दिल के लिए भी अच्छा होता है और ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करता है। कढ़ी पत्ते के जूस को और पोषक बनाने के लिए आप उसमें पालक, अजवाइन, धनिया या पुदीना को मिला सकते हैं। इन सबको आपस में मिलाकर ताजा जूस निकालकर पीना सबसे लाभदायक होता है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

21 hours ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

21 hours ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

21 hours ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

22 hours ago

Bigg Boss 20 Contestants News: नए सीजन को लेकर बढ़ी हलचल, इन नामों की एंट्री की चर्चा तेज

बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More

22 hours ago

खान सर ने FIR रद्द कराने के लिए पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, मामले ने पकड़ा तूल

पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More

22 hours ago

This website uses cookies.