India

कोरोना टेस्ट बढ़ने से बढ़ रही है मरीजों की संख्या, चिंता की आवश्यकता नहीं : सीएम केजरीवाल

नयी दिल्ली। दिल्ली में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि इसमें चिंता की कोई बात नहीं क्योंकि दिल्ली में टेस्टिंग का रेट भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि  हमने परीक्षण तीन गुना बढ़ा दिया है, लेकिन पॉजिटिव मामलों में लगभग 3000 प्रति दिन की वृद्धि हुई है। कुल COVID19 मरीज़ो में से लगभग 45,000 लोग ठीक हो चुके हैं।

 मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा,  ‘घबराने की बात नहीं है। कुछ दिन पहले जब हम पांच से 6 हजार टेस्ट रोज कर रहे थे तो दो से ढाई हजार केस रोज आते थे। हमने टेस्ट की संख्या बढ़ाकर 18 से 20 हजार कर दी। तो जाहिर तौर पर केस भी रोजाना बढ़ रहे हैं। हमने टेस्ट तीन गुना कर दिए लेकिन 3 हजार या उससे अधिक आए हैं। अच्छी बात ये है कि 74 हजार कुल केस अभी तक हुए हैं और इन में से 45 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। कल हम एक लाख से अधिक टेस्ट करेंगे तो केसेस भी ज्यादा आएंगे।  लोग जल्द ठीक हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने मरीजों के बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘चौबीस सौ के करीब कुल लोगों की दिल्ली में मौत हुई है। आज की डेट में 26 हजार मरीज केवल हैं। और उसमें से केवल 6 हजार ही अस्पताल में हैं बांकि घरों पर है। मैं पिछले कुछ दिन का डेटा दिख रहा था। पिछले एक हफ्ते में टोटल बेड की संख्या जो भरे हैं वो करीब 6 हजार के करीब या थोड़ा उससे अधिक है।’

दिल्ली में कोरोना के मरीजों के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा ‘हालांकि रोज साढ़े तीन हजार मरीज नए आ रहे हैं लेकिन इन नए मरीजों को अस्पताल के बेड की जरूरत नहीं पड़ रही है। इसका मतलब ये है कि ये सीरियस मरीज नहीं हैं। दिल्ली में जितने लोगों को कोरोना हो रहा है वो माइल्ड कोरोना हो रहा है, हल्का कोरोना हो रहा है। कोरोना होता है तो वो ठीक हो जाते हैं और अस्पताल जाने की जरूरत कम पड़ रही है। हमने दिल्ली में साढ़े तेरह हजार बेड तैयार हैं उसमें से साढ़े सात हजार बेड खाली हैं। हो सकता है कि आने वाले समय में आईसीयू बेड की जरूरत बढ़े तो उसके लिए हम कोशिश कर रहे हैं। बैंक्वट हॉल्स को हम अस्पतालों के साथ जोड़ रहे हैं।’

 हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में हम प्लाज्मा थैरेपी से मौत के आंकड़ों को कम करने में सफल रहेंगे। एक आम आदमी का ऑक्सीजन लेवल 95 होना चाहिए लेकिन अगर यह 90 या 85 पर आ जाए तो फिर ये खतरा हो सकता है। कुछ केसेज में देखा गया कि उनमें कोई सिंटम्स नहीं लेकिन उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो गया है। हमने दिल्ली के होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीज के घर पर ऑक्सीमीटर भिजवा दिया है। आप अपना ऑक्सीजन नापते रहिए।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

21 hours ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

21 hours ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

21 hours ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

22 hours ago

Bigg Boss 20 Contestants News: नए सीजन को लेकर बढ़ी हलचल, इन नामों की एंट्री की चर्चा तेज

बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More

22 hours ago

खान सर ने FIR रद्द कराने के लिए पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, मामले ने पकड़ा तूल

पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More

22 hours ago

This website uses cookies.