जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने कल बारामुला जिले में एक मुठभेड़ में भारी हथियारों से लैस जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने बताया कि ये आतंकवादी बारामुला में सेना की अग्निवीर भर्ती रैली पर हमले की फिराक में थे। सेना और बारामुला पुलिस की संयुक्त टीम ने खुफिया जानकारी मिलने के बाद येदिपुरा गांव में तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान आतंकवादियों ने एक मकान से गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकवादी मारे गये।
इस बीच, सुरक्षाबलों ने बांदीपुरा जिले के गुरेज़ में नियंत्रण रेखा के नजदीक नौशेरा नर्द गांव में भारी मात्रा में हथियार, गोलाबारूद और ग्रेनेड बरामद किये। इनमें सात ए. के. 47 राइफल्स, 21 मैग्जीन, 11 सौ 90 गोलियां, दो पिस्तौल और इसकी एक सौ 32 गोलियां, 13 ग्रेनेड तथा अऩ्य आपत्तिजनक सामग्री शामिल हैं।
आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के… Read More
केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर… Read More
अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने संबंधी, छूट को एक महीने के लिए बढ़ा… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति तथा आगामी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू बीमा पूल के निर्माण… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment