केन्द्र सरकार ने नगालैंड और अरूणाचल प्रदेश के 12 जिलों में सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून अफस्पा के अंतर्गत अशांत क्षेत्र का दर्जा और छह महीने के लिए बढा दिया है। पूर्वोत्तर के इन दोनों राज्यों के अन्य पांच जिलों में आंशिक रूप से यह कानून लागू किया गया है। उग्रवादी गतिविधियों के खिलाफ सशस्त्र बलों के अभियान को जारी रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। गृहमंत्रालय से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि नौ जिलों- दीमापुर, न्यूलैंड, चुमोकेडिमा, मोन, किफायर, नॉकलेक, फेक, पेरेन और ज्यूहेबोतो तथा नगालैंड के अन्य चार जिलों – कोहिमा, मोकोचुंग, लंगलेंग और वोखा के 16 पुलिस थाना क्षेत्रों में सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून आज से और छह महीने के लिए बढा दिया गया है। नगालैंड में 16 जिले हैं जबकि अरुणाचल प्रदेश में 26 जिले हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 31 मार्च को असम, नगालैंड और मणिपुर में पहली अप्रैल से यह कानून लागू करने की घोषणा की थी।
आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के… Read More
केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर… Read More
अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने संबंधी, छूट को एक महीने के लिए बढ़ा… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति तथा आगामी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू बीमा पूल के निर्माण… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment