ISRO इस महीने की 30 तारीख को स्पेडेक्स मिशन को लांच करेगा

ISRO इस महीने की 30 तारीख को स्पेडेक्स मिशन को लांच करेगा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) इस महीने की 30 तारीख़ को स्पेडेक्स मिशन को लांच करेगा। इसके तहत अंतरिक्ष में डॉकिंग के लिए श्रीहरिकोटा में ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान-पीएसएलवी से दो छोटे उपग्रह छोड़े जाएंगे। एक अंतरिक्ष-यान के दूसरे अंतरिक्ष यान से जुड़ने को डॉकिंग और अंतरिक्ष में जुड़े दो यानों के अलग होने को अनडॉकिंग कहते हैं।

स्पेडेक्स कम खर्च वाली तकनीक है जो चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्री को उतारने, चंद्रमा से नमूना लाने और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए ज़रूरी है। इस मिशन की सफलता से भारत स्पेस डॉकिंग तकनीक वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।

Related posts

Leave a Comment