ISRO अध्यक्ष डॉ एस. सोमनाथ ने परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह से भेंट कर चंद्रयान-3 की स्थिति और तैयारी के बारे में जानकारी दी

ISRO अध्यक्ष डॉ एस. सोमनाथ ने परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह से भेंट कर चंद्रयान-3 की स्थिति और तैयारी के बारे में जानकारी दी

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष डॉक्टर एस. सोमनाथ ने आज परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह से भेंट कर बुधवार को चंद्रमा पर उतरने के लिए चंद्रयान-3 की स्थिति और तैयारी के बारे में जानकारी दी। डॉक्टर सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-3 की सभी प्रणालियाँ सुचारू रूप से काम कर रही हैं और लैंडिंग के दौरान किसी भी अवांछित घटना की आशंका नहीं है। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों में चंद्रयान-3 की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाएगी। डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने इस बार चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर भरोसा व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि यह ग्रहों की खोज का एक नया इतिहास लिखेगा।

ISRO ने कहा कि चंद्रयान-3, 23 अगस्त को शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा पर उतरने के लिए तैयार है। अमरीका, रूस और चीन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश होगा, लेकिन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत दुनिया का पहला देश होगा। चंद्रयान-3 मिशन को पिछले महीने की 14 तारीख को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया था।

Related posts

Leave a Comment