Categories: News-Headlines

ISR इस महीने सूर्य का अध्‍ययन करने वाला Aditya L-1 उपग्रह के प्रक्षेपण की तैयारी कर रहा है

इसरो इस महीने आदित्‍य एल-1 उपग्रह के अगले प्रक्षेपण की तैयारी कर रहा है। सूर्य के बारे में अध्‍ययन करने के लिए भारत का यह पहला अंतरिक्ष मिशन होगा। इस उपग्रह में सौर वातावरण, सौर चुम्‍बकीय तूफान और पृथ्‍वी के पर्यावरण पर पड़ने वाले इसके प्रभाव का अध्‍ययन करने के लिए तीन उपकरण भेजे जाएंगे। इसे पृथ्‍वी और सूर्य के बीच एल-1 प्‍वाइंट पर हॉलो कक्षा में भेजा जाएगा। यह उपग्रह प्रक्षेपण के बाद हॉलो कक्षा में पहुंचने के लिए करीब 109 पृथ्‍वी दिवस का समय लेगा और 15 लाख किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगा। आदित्‍य एल-1 अंतरिक्ष यान बेंगलुरु में यू आर राव उपग्रह केन्‍द्र में तैयार किया गया है और प्रक्षेपण के लिए श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केन्‍द्र में पहुंच गया है। यू आर राव उपग्रह केन्‍द्र के निदेशक डॉक्‍टर एम शंकरन ने आदित्‍य एल-1 मिशन के बारे में आकाशवाणी को जानकारी दी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

20 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

24 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.