Categories: News-Headlines

चंद्रयान-3 ने आज चंद्रमा की कक्षा में पांचवीं और अंतिम प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की

चंद्रमा की कक्षा में चंद्रयान-3 की पांचवी और अंतिम प्रक्रिया आज सुबह सफलतापूर्वक पूरी हो गई। चन्द्रयान अभी 153 गुणे 163 किलोमीटर की निर्धारित कक्षा में चक्कर लगा रहा है। इसरो ने बताया कि कल 17 अगस्त को लैंडर को प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग किया जाएगा। प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के बाद रोवर को ले जा रहा लैंडर 23 अगस्त को शाम 5.47 मिनट पर दक्षिणी ध्रुव के निकट चंद्रमा की सतह पर उतरेगा।

चंद्रयान-3 मिशन का लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित उतरना तथा रोवर के माध्यम से सतह का वैज्ञानिक अध्ययन और विश्लेषण करना है।

Leave a Comment

Recent Posts

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने भेजा नोटिस

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने… Read More

3 minutes ago

This website uses cookies.