आईपीएल क्रिकेट में कल रात गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को पांच रन से हरा दिया। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में चार विकेट पर 197 रन बनाए। शिखर धवन ने 86 और प्रभसिमरन सिंह ने 62 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम सात विकेट पर 192 रन ही बना पाई। आज कोलकाता के ईडन गार्डंस में शाम साढ़े सात बजे से कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर से होगा।
IPL: पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को पांच रन से हराया