Business

आर्थिक विकास प्रोत्साहन के लिए अंतर-मंत्रालय बैठक

Inter-ministerial meeting for promotion of economic development

वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने की आर्थिक विकास प्रोत्साहन के लिए अंतर-मंत्रालय बैठक की अध्यक्षता, बैठक में बेहतर क्षमता उपयोग के माध्यम से घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर की चर्चा गई

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग व नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने नई दिल्ली में महत्वपूर्ण क्षेत्रों में वस्तुओं के घरेलू उत्पादन में तेजी लाने और उनकी घरेलू उपलब्धता बढ़ाने, आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने  औऱ निर्यात क्षमता बढ़ाने के बारे में अंतर-मंत्रालय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में भारत सरकार के 16 मंत्रालयों और विभागों के सचिव शामिल हुए।
बैठक में बेहतर क्षमता उपयोग के माध्यम से घरेलू उत्पादन बढ़ाने के बारे में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों द्वारा उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की गई। बैठक में क्षमता सृजन और अल्पकालिक, मध्यकालिक और दीर्घकालिक तथा मध्यम और विस्तार पर भी चर्चा हुई। प्रमुख मंत्रालयों से कहा गया कि वे निर्यात आधार को विविधता प्रदान करने और वाणिज्यिक व्यापार से संबंधित घाटे से निपटने के लिए घरेलू उत्पादन बढ़ाने के उपायों की समीक्षा करें।
वाणिज्य मंत्री ने घरेलू उत्पादन बढ़ाने के अतिरिक्त पूँजी आवक बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस विषय को आर्थिक कार्य विभाग और भारतीय रिजर्व बैंक देखते हैं।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

15 hours ago

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More

18 hours ago

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का रास्ता साफ

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More

1 day ago

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More

3 days ago

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More

3 days ago

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More

4 days ago

This website uses cookies.