Sports

क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल टीम से बाहर

Cristiano Ronaldo out of Portugal team

दुष्कर्म के आरोपों से घिरे स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बढ़ी मुसीबत, स्कॉटलैंड और पोलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दो अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए पुर्तगाल टीम से बाहर

स्कॉटलैंड और पोलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दो अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए पुर्तगाल टीम के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को शामिल नहीं किया गया है। रियल मैड्रिड के पूर्व खिलाड़ी को सितंबर में भी अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए आराम दिया गया था। इस बारे में पुर्तगाल के कोच फर्नांडो  सांतोस ने कहा, भविष्य में कोई भी रोनाल्डो को राष्ट्रीय टीम में योगदान देने से नहीं रोक सकता है।सितंबर में क्रोएशिया और इटली के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए रोनाल्डो को टीम में शामिल न किए जाने पर सांतोस ने कहा था कि रियल से युवेंटस जाने के तहत रोनाल्डो को थोड़ा समय दिया गया है।गौरतलब  है कि रोनाल्डो एक दुष्कर्म मामले के कारण विवादों से घिरे हुए हैं। ऐसे में स्कॉटलैंड और पोलैंड के खिलाफ मैचों में उन्हें राष्ट्रीय टीम में शामिल न किए जाने की बात ने इस विवाद को और भी हवा दे दी है। रोनाल्डो की गिनती दुनिया के बेहतरीन फुटबॉलर्स में होती है। उन्होंने पुर्तगाल टीम के लिए 154 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 85 गोल किए।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय संघ से आयात होने वाली कारों और ट्रकों पर शुल्क बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने की घोषणा की

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने यूरोपीय संघ से आयात होने वाली कारों और ट्रकों… Read More

14 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस की याचिका में दखल देने से इनकार

सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति… Read More

16 hours ago

सरकार ने स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए नागरिकों को आपदा की तत्काल सूचना देने के लिए सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम शुरू किया

सरकार ने स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए नागरिकों को आपदा की तत्काल सूचना देने… Read More

16 hours ago

मौसम विभाग का अगले दो दिन पूर्वोत्तर और देश के प्रायद्वीपीय हिस्सों में तेज वर्षा का अनुमान

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान असम, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर,… Read More

16 hours ago

आगामी मानसून से पहले बाढ़ के पूर्वानुमान मॉडल पर भारत और नेपाल के बीच काठमांडू में बैठक

आगामी मानसून से पहले बाढ़ के पूर्वानुमान मॉडल पर भारत और नेपाल के बीच काठमांडू… Read More

16 hours ago

भारत ने अपने कच्चे तेल की निर्भरता को 27 देशों से बढ़ाकर 41 देशों तक किया: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट… Read More

23 hours ago

This website uses cookies.