इंडोनेशिया की लायन एयरलाइंस की फ़्लाइट बोइंग 737 जकार्ता से उड़ान भरने के ठीक बाद समंदर में क्रैश कर गई.
फ़्लाइट जेटी-610 इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से पंगकल जा रही थी. उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही इसका संपर्क टूट गया था. यह फ़्लाइट समंदर पार कर रही थी. इसमें 188 लोग सवार थे. राष्ट्रीय सर्च और राहत बचाव एजेंसी के प्रवक्ता युसूफ़ लतीफ़ ने कहा इस फ़्लाइट क्रैश की पुष्टि की है. इंडोनेशिया की आपदा एजेंसी के प्रमुख सुतोपो पू्र्वो नुगरोहो ने हादसे की तस्वीरें पोस्ट की हैं. एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में अधिकारियों ने कहा कि इसमें 188 वयस्क, एक नवजात और दो बच्चे सवार थे. इसके अलावा दो पायलट और चालक दल के पांच लोग हैं.
सुतोपो ने एक वीडियो भी शेयर किया है. सुतोपो ने कहा है कि यह वीडियो कारावांग का है. कारावांग जकार्ता के पूरब में है. यह फ़्लाइट बोइंग 737 मैक्स 8 है. 2016 से इस मॉडल का इस्तेमाल हो रहा है. फ़्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटट्रेडर24 का कहना है कि यह विमान लायन एयर के पास इसी साल अगस्त में आया था.
ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More
CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment