भारत और पाकिस्तान को एशियन चैम्पियंस ट्राफी हॉकी टूर्नामेंट का संयुक्त विजेता किया गया घोषित। भारी बारिश के चलते दोनों टीमों के बीच का फाइनल मुकाबला हुआ रद्द।
भारत और पाकिस्तान को एशियन चैम्पियंस ट्राफी हॉकी टूर्नामेंट का संयुक्त विजेता घोषित किया गया है। ओमान के मस्कट में भारी बारिश के कारण दोनों टीमों के बीच होने वाला फाइनल मुकाबला रद्द हो गया। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अपराजेय रही। इससे पहले दोनों टीमें यह खिताब 2-2 बार अपने नाम कर चुकी हैं। भारत ने यह खिताब साल 2011 और 2016 में अपने नाम किया था वहीं पाकिस्तान ने लगातार दो बार 2012 और 2013 में यह खिताब अपने नाम किया था।
भारत और वेस्ट इंडीज़ के बीच चौथा वनडे आज से मुंबई में। सीरीज़ में तीसरा मैच जीतने के बाद वेस्ट इंडीज़ के हौसले हैं बुलंद। फिट होने के बाद केदार जाधव के मैच में फिर से खेलेंगे।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आज खेला जाएगा। इस मैदान पर भारत 23 साल बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने जा रहा है। बहरहाल, सीरीज का चौथा मैच जीतकर मेहमान टीम ने श्रृंख्ला को रोमांच से भर दिया है।पुणे में वेस्टइंडीज ने भारत को 43 रनों से करारी शिकस्त दी थी।इस तरह पांच मैच की सीरीज़ फिलहाल 1-1 से बराबर है।पुणे में खेले गए तीसरे मुकाबले में कप्तान कोहली ने लगातार सीरीज का तीसरा शतक जड़ा था, लेकिन उनका यह शतक टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब रहा। मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली हार का जिम्मा बल्लेबाजों पर फोड़ा था। उनका कहना था कि बल्लेबाजों के बीच साझेदारी ना होने की वजह से उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा।
ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More
CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment