India

भारत की जूनियर और कैडेट टीमों ने युवा विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में 8 स्वर्ण और 2 रजत पदक सहित कुल 15 पदक जीते

15 अगस्त को भारत ने अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया और व्रोक्लॉ (पोलैंड) में 9 से 15 अगस्त, 2021 तक हुई युवा विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप के समापन दिवस पर जूनियर और कैडेट तीरंदाजों ने अपनी शानदार उपलब्धियों के साथ लाखों लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी।

युवाओं के सबसे बड़े आयोजन में जूनियर और कैडेट टीम का अभियान 15 पदकों (8 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक) की जीत के साथ समाप्त हुआ, जो युवा विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। कुल 520 तीरंदाजों की उपस्थिति में कम्पाउंड तीरंदाजों ने 3 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक हासिल किए, वहीं रिकर्व तीरंदाजों ने 5 स्वर्ण और 3 कांस्य जीते। व्रोक्लॉ से पहले, भारतीय तीरंदाजों ने युवा विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप/ जूनियर विश्व (पुराना नाम) में कुल 26 पदक (6 स्वर्ण, 9 रजत और 11 कांस्य) हासिल किए थे और व्रोक्लॉ में दुनिया के 500 से ज्यादा तीरंदाजों की उपस्थिति में 15 पदकों की जीत हमारे तीरंदाजों की सफलता की कहानी कहती है।

यह प्रतिस्पर्धा इसलिए भी अहम थी, क्योंकि 24 तीरंदाजों में से 14 तीरंदाज पहली बार किसी अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में खेलने गए थे। इतना ही नहीं, पदक जीतने वाले पांच युवा तीरंदाजों को वरिष्ठ खिलाड़ियों की टीम के लिए चुना गया है जो सितंबर, 2021 में होने वाली यूएसए- विश्व चैम्पियनशिप में भाग लेने जा रही है। एथलीट्स ने कई विश्व रिकॉर्ड भी बनाए। भारतीय कम्पाउंड कैडेट लड़कियों- प्रिया गुर्जर, परणीत कौर और रिद्धु वर्षिनी सेंथी कुमार ने 2160 अंकों में 2067 अंक हासिल करके कैडेट कम्पाउंड टीम विश्व रिकॉर्ड बनाया। पिछला विश्व रिकॉर्ड 2045 अंकों के साथ अमेरिका के नाम था। कम्पाउंड कैडेट मिश्रित युगल- प्रिया गुर्जर और कुशल दलाल ने 1440 संभावित अंकों में 1401 अंक हासिल करके नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। पिछला रिकॉर्ड 1387 अंकों का था।

पोलैंड में जूनियर रिकर्व में स्वर्ण पदक पर निशाना साधने के बाद, कोमलिका बारी, दीपिका कुमारी के बाद कैडेट और जूनियर रिकर्व महिला विश्व चैम्पियन खिताब दोनों जीतने वाली दूसरी भारतीय बन गई हैं।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.