Categories: News-Headlines

यूके ने ग्रीन हाइड्रोजन के संबंध में भारत के साथ सहयोग करने की इच्छा व्यक्त की

भारत मार्च, 2021 तक 16369 मेगावाट की निष्क्रिय ताप विद्युत इकाइयों का परिचालन पहले ही बंद कर दिया है। केंद्रीय विद्युत, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने आज यहां सीओपी 26 के अध्यक्ष आलोक शर्मा के साथ हुई बैठक में यह बात कही। सीओपी 26 के अध्यक्ष ने बैठक में कोयला आधारित बिजली संयंत्रों को चरणबद्ध तरीके से बंद करने के विषय को भी उठाया। बैठक में विद्युत सचिव, एमएनआरई सचिव और भारत में यूके के उच्चायुक्त भी उपस्थित थे। माननीय आलोक शर्मा ने ग्रीन हाइड्रोजन के संबंध में भारत के साथ सहयोग करने के लिए यूके के सहयोग की इच्छा व्यक्त की। यूके ने एक सफल सीओपी 26 के आयोजन के लिए भारत के समर्थन का अनुरोध किया।

आर के सिंह ने अपतटीय पवन के संबंध में यूके के साथ सहयोग करने में भारत की इच्छा व्यक्त की है। उन्होंने विकसित और विकासशील देशों को भंडारण की लागत को कम करने के लिए मिलकर काम करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि भारत एकमात्र जी-20 देश है जिसके कार्य पेरिस समझौते के तहत उनके द्वारा निर्धारित एनडीसी के अनुसार है।

बैठक के दौरान 2030 तक 450 गीगावाट स्थापित अक्षय क्षमता हासिल करने और भारत के महत्वाकांक्षी लक्ष्य के मद्देनजर स्टोरेज क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई। ग्रीन हाइड्रोजन और लिथियम-आयन के लिए आगामी निविदा में भाग लेने के लिए यूके को भी आमंत्रित किया गया।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

4 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More

6 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

9 hours ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

9 hours ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

9 hours ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.