India

भारतीय रेलवे ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई यात्रियों को एक स्‍थान से दूसरे स्‍थान पर ले जाया गया मुफ्त भोजन और पानी दिया जा रहा है

542 “श्रमिक स्पेशल” ट्रेनें चलाई 6.48 लाख यात्रियों को एक स्‍थान से दूसरे स्‍थान पर ले जाया गया
यात्रियों को मुफ्त भोजन और पानी दिया जा रहा है उन राज्‍यों की सहमति के बाद ही रेलवे द्वारा ट्रेनें चलाई जा रही हैं जो यात्रियों को भेज रहे हैं और राज्‍य उन्‍हें अपने यहां ले रहे हैं
एक दूसरे से दूरी बनाकर रखी जा रही है

पलायन करके दूसरे राज्‍यों में गए श्रमिकों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, छात्रों और विभिन्‍न स्‍थानों पर फंसे अन्य व्यक्तियों की स्‍पेशल ट्रेनों से आवाजाही के संबंध में गृह मंत्रालय के आदेश के बाद, भारतीय रेलवे ने “श्रमिक स्पेशल” ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया था।

12 मई 2020 तक, देश भर के विभिन्न राज्यों से कुल 542 “श्रमिक स्पेशल” ट्रेनें चलाई गई, जिसमें से 448 ट्रेनें अपने गंतव्य तक पहुंच गई और 94 ट्रेनें मार्ग में हैं।

इन 448 ट्रेनों को विभिन्‍न राज्‍यों आंध्र प्रदेश (1 ट्रेन), बिहार (117 ट्रेन), छत्तीसगढ़ (1 ट्रेन), हिमाचल प्रदेश (1 ट्रेन), झारखंड (27 ट्रेन), कर्नाटक (1 ट्रेन), मध्य प्रदेश (38 ट्रेनें), महाराष्ट्र (3 ट्रेनें), ओडिशा (29 ट्रेनें), राजस्थान (4 ट्रेनें), तमिलनाडु (1 ट्रेन), तेलंगाना (2 ट्रेनें), उत्तर प्रदेश (221 ट्रेनें), पश्चिम बंगाल (2 ट्रेनें) में खत्‍म कर दिया गया।

इन ट्रेनों ने पलायन करके आए श्रमिकों को तिरुचिरापल्ली, तीतलागढ़, बरौनी, खंडवा, जगन्नाथपुर, खुर्दा रोड, प्रयागराज, छपरा, बलिया, गया, पूर्णिया, वाराणसी, दरभंगा, गोरखपुर, लखनऊ, जौनपुर, हटिया, बस्ती, कटिहार, दानापुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा जैसे शहरों में पहुंचाया।

इन श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में चढ़ने से पहले यात्रियों की उचित जांच सुनिश्चित की जाती है। यात्रा के दौरान यात्रियों को मुफ्त भोजन और पानी दिया जाता है।

PIB

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

16 minutes ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

40 minutes ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

23 hours ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

24 hours ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.