Business

2022 में जी 20 की मेजबानी करेगा भारत

India will host G20 in 2022

भारत 2022 में देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर जी-20 सम्मेलन की मेजबानी करेगा

भारत 2022 में देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर जी-20 सम्मेलन की मेजबानी करेगा,प्रधानमंत्री ने जी-20 सम्मेलन में वैश्विक अर्थव्यवस्था की चुनौतियों ,व्यापारिक तनाव, कच्चे तेल की कीमतों और आतंकवाद व भगोड़े आर्थिक अपराधियों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।भारत ने विजय माल्‍या और नीरव मोदी जैसे भगोड़े आर्थिक अपराधियों से निपटने के लिए जी20 के सदस्य देशों के बीच मजबूत एवं सक्रिय सहयोग के आह्वान के साथ इस उद्येश्य से एक नौ-सूत्रीय एजेंडा पेश किया।

 

मूडीज़ ने जताया अच्छी भारतीय अर्थव्यवस्था का अनुमान

अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर अच्छी खबर। रेटिंग एजेंसी मूडीज़ ने साल 2019 में भारत का सकल घरेलू उत्पाद 7.2 फीसदी औऱ साल 2020 में 7.4 फीसदी रहने का जताया अनुमान। चीन की आर्थिक विकास दर धीमी रहने का जताया अनुमान।

देश के लिए आर्थिक मोर्चे पर अच्छी खबर है। अमरीका की रेटिंग एजेंसी मूडीज़ ने भारत की अर्थव्यवस्था के लिए नए आकड़े जारी किये है। एजेंसी ने कहा है कि वर्तमान सरकार की सुधारात्मक नीतियों के चलते भारत की सकल घरेलू उत्पाद दर मार्च 2019 तक 7.2 प्रतिशत रहेगी। वही आर्थिक मोर्चे पर आई मजबूती का असर अगले साल और भी देखने को मिलेगा जब भारत 7.4 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल कर सकता है।

निवेश में बढ़ोत्तरी और मजबूत खपत के चलते भारत के लिए ये सकारात्मक अनुमान जारी किये गये। इसके साथ ही आने वाले महीनों में बैंकिंग प्रणाली के लिए भी स्थाई आकड़े जारी किये गए है। बैंको में धन की उपलब्धता और तरलता मजबूत रहेगी। वही चीन के लिए मूडी ने अनुमान लगाया है कि 2019-20 में चीन की आर्थिक विकास दर धीमी पड़ सकती है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर सील, अखिलेश ने मांगा ₹1 करोड़ मुआवजा

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More

21 minutes ago

AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More

1 day ago

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

2 days ago

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More

3 days ago

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का रास्ता साफ

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More

3 days ago

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More

4 days ago

This website uses cookies.