India

राजस्थान और तेलंगाना में चुनाव प्रचार तेज

Election Campaigning in Rajasthan and Telangana

राजस्थान और तेलंगाना में चुनाव प्रचार हुआ और तेज़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे दोनों राज्यों में चुनावी रैलियां। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भी आज तेलंगाना में चुनावी सभाएं।

तेलंगाना और राजस्‍थान में शुक्रवार को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार चरम पर है। सभी पार्टियों के वरिष्ठ नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए जी-जान से जुटे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान और तेलंगाना में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का भी आज राजस्थान के चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और सवाई माधोपुर में चुनावी सभाएं करने का कार्यक्रम है। वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह भी आज राजसमंद, दुर्गापुर और झालावाड़ में चुनावी रैलियां करेंगे। भाजपा नेता नितिन गडकरी और स्मृति ईरानी भी राज्य में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

चुनाव प्रचार की कड़ी में भाजपा नेता और गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कल अलवर के बानसूर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलावा मिजोरम में भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा नेता और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने राजस्थान के बीकानेर में प्रेस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे से नहीं हटेगी।

राजस्थान विधानसभा के लिए कांग्रेस भी ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है।  पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्य के तकरीबन हर हिस्से में प्रचार के लिए जोर आज़माइश करते नज़र आ रहे हैं। पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव प्रचार के दौरान वसुंधरा सरकार पर शासन के दौरान लोगों से कटे रहने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी जयपुर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में किसानों और नौजवानों की हालत ठीक नहीं है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल सहायता

भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद', भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल… Read More

14 hours ago

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को पहले से थी हेयर पैच की जानकारी

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More

1 day ago

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, ‘आपातकाल’ पर नया अध्याय; प्रस्तावना और ‘धर्मनिरपेक्षता’ के संदर्भ हटे

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More

1 day ago

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर सील, अखिलेश ने मांगा ₹1 करोड़ मुआवजा

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More

1 day ago

AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More

2 days ago

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

4 days ago

This website uses cookies.