बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कोविड टीकाकरण अभियान को मिशन मोड के रूप में अपनाने पर जोर दिया है। असम में प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए जे पी नड्डा ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वसरमा और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से टीकाकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टीकाकरण के लिए 35 हजार करोड रूपये आबंटित किए हैं।
जे पी नड्डा ने कहा कि यह दुनिया में सबसे बडा और सबसे तेज टीकाकरण कार्यक्रम है। भारत ने अन्य देशों अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन की तुलना में अधिक टीकाकरण किया है। जे पी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक सप्ताह के अंदर मेडिकल ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए कदम उठाए। टीकाकरण अभियान पर विपक्ष की आलोचना करते हुए
जे पी नड्डा ने कहा कि केवल भाजपा कार्यकर्ता ही लोगों की मदद के लिए उनक साथ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने टीकाकरण के अतिरिक्त गरीब कल्याण योजना के जरिए लोगों की मदद के लिए कदम उठाए हैं। जे पी नड्डा ने हाल ही में सम्पन्न विधानसभा चुनाव में एनडीए का समर्थन करने के लिए असम के लोगों को धन्यवाद दिया। इस बीच, विधायक और पूर्व मंत्री भाबेश कलीता ने आज निवर्तमान अध्यक्ष रंजीत कुमार दास से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।
निर्वाचन आयोग के अनुसार Bihar Election 2025 के पहले चरण में लगभग 60.25% मतदान हुआ।… Read More
आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्यों ने… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 नवंबर, 2025 को शाम लगभग 5 बजे भारत के सर्वोच्च न्यायालय… Read More
भारत की आधुनिक रेल अवसंरचना के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप… Read More
इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज़ ने कहा है कि सेना गज़ा में इस्राइल के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आई.यू.सी.एन.) ने प्राकृतिक विश्व धरोहर स्थलों की अपनी नवीनतम वैश्विक समीक्षा… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment