Categories: News-Headlines

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच अंतिम टी-20 क्रिकेट मैच आज ट्रेंट ब्रिज में

नॉटिंघम में ट्रेंट ब्रिज में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा और अंतिम टी-20 क्रिकेट मैच आज खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा।

भारत श्रृंखला में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त ले चुका है। कल रात बर्मिंघम में एजबेस्टन में भारत ने मेजबान टीम को 49 रन से हरा दिया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 170 रन बनाए। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्‍यादा 29 गेंदों में नाबाद 46 रन बनाये। कप्तान रोहित शर्मा ने 31 और ऋषभ पंत ने 26 रन बनाए। इंग्‍लैंड की ओर से क्रिस जॉर्डन ने 4 विकेट लिए, जबकि अपना पहला अंतर्राष्‍ट्रीय मैच खेल रहे रिचर्ड ग्लीसन ने तीन विकेट लिए।

भारतीय लक्ष्‍य के जवाब में इंग्लैंड की टीम 17 ओवर में एक सौ 21 रन पर ही सिमट गई। इसके खिलाड़ी मोईन अली ने सबसे ज्‍यादा 21 गेंद में 35 रन बनाए। डेविड विली ने नाबाद 33 रन बनाए।

भुवनेश्वर कुमार ने भारत की ओर से तीन विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल ने दो-दो विकेट झटके। भारत ने साउथेम्प्टन में पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 50 रन से जीता था।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

20 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.