डकवर्थ लुइस की हिसाब से बांग्लादेश को जीत के लिए 16 ओवर में 151 रन बनाने को मिला था, जबकि बांग्लादेश 16 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 145 रन ही बना सकी। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। विराट कोहली ने नाबाद 64 रन बनाए। केएल राहुल ने भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे मैच में अर्धशतक जड़ा। विराट कोहली महेला जयवर्धने को पछाड़ते हुए इतिहास में ICC मेन्स T-20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए
इंडिया इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), के.एल. राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, आर. अश्विन, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी।
बांग्लादेश इलेवन: एस.ए. हसन (कप्तान), एन.एच. शांतो, एल. दास, एन. हसन (विकेट कीपर), ए. हुसैन, वाई. अली, एम. हुसैन, एस. इस्लाम, टी. अहमद, एच. महमूद, एम. रहमान।