बिहार में राज्य के उत्तर भाग में बाढ की स्थिति और खराब हो गयी है। नेपाल के जल ग्रहण क्षेत्रों में तेज वर्षा से विभिन्न नदियों का जल स्तर बढ जाने से बाढ की स्थिति बिगड गई है। बूढ़ी गंडक, बागमती और अधवारा नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बाढ का पानी समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और सीतामढी जिलों के नये इलाकों में फैल गया है। पूर्वी मध्य रेलवे के मुजफ्फरपुर-नरकाटियांगंज सेक्शन में रेल यातायात आज लगातार छठे दिन बाधित है। उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने बताया कि पूर्वी और पश्चिमी चम्पारण, सारण और सीवान सहित नौ जिले बाढ की चपेट में हैं। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 11 टीमें राहत और बचाव कार्यों में लगाई गयी हैं। राज्य के बाढ प्रभावित क्षेत्रों में 95 सामुदायिक राहत केन्द्र स्थापित किये गये हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment