Categories: News-Headlines

IMF ने सप्‍ताह में दूसरी बार चीन को उसके समग्र विकास मॉडल पर आगाह किया

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने फिर कहा है कि चीन के विकास मॉडल में व्यापक सुधार की आवश्यकता है। मुद्रा कोष के अनुसार, चीन की वृद्धि दर कम हो रही है और काफी समय तक इसके कम ही रहने की संभावना है। एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा मौका है जब अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने चीन को लेकर आगाह किया है।

मुद्रा कोष का कहना है कि सरकारी कंपनियों की कम उत्पादकता और रिएल एस्टेट क्षेत्र की कम वृद्धि दर के बावजूद उन पर चीन की अत्यधिक निर्भरता के कारण चीन का निवेश-आधारित विकास मॉडल लाभकारी नहीं रह गया है।

चीन की वृद्धि दर 2005-06 में लगभग 10 प्रतिशत थी जो 2021 में घटकर 4 दशमलव सात प्रतिशत रह गई। अगले पांच वर्षों में इसके लगभग चार प्रतिशत रह जाने का अनुमान है। मुद्रा कोष का अनुमान है कि 2028 से 2037 के बीच चीन की औसत वृद्धि दर महज तीन प्रतिशत रह जाएगी।

चीन की अर्थव्यवस्था विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है लेकिन उसे कम होती जनसंख्या, युवा कामगारों के आभाव और समग्र उत्पादकता में कमी का सामना करना पड़ रहा है। अमरीका के साथ चीन के व्यापार से जुड़े जोखिमों और चीन को चिप की आपूर्ति पर अमरीकी प्रतिबंध के कारण भी चीन की अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

2 hours ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

2 hours ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.