तुर्किए और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 23 हजार सात सौ से अधिक हो गई है। इन दोनों देशों में सोमवार को सात दशमवल आठ तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया था। पिछले दो दशक में यह सर्वाधिक तीव्रता वाला भूकंप था। राहत और बचाव एजेंसियों को आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि कई लोग अभी भी मलबे में दबे हैं। भयंकर शीतलहर के कारण बचाव कार्यों और जीवित लोगों की तलाश में बाधा आ रही है।
सीरिया सरकार ने देश के उत्तर पश्चिम में विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र में भूकंप पीड़ितों को अंतरराष्ट्रीय सहायता भेजने की अनुमति दे दी है। सरकारी मीडिया के अनुसार, सीरियाई कैबिनेट ने विद्रोही नियंत्रित क्षेत्रों सहित देश के सभी हिस्सों में मानवीय सहायता पहुंचाने की अनुमति दे दी है। सहायता एजेंसियों ने विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति देने की अपील की थी। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के अवर महासचिव मार्टिन ग्रिफिथ्स ने सीरियाई सरकार के इस कदम की सराहना की है। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी ने कहा कि सोमवार के भूकंप से सीरिया में कम से कम 53 लाख लोगों के बेघर होने का अनुमान है।
महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More
IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment