Categories: News-Headlines

IMF ने श्रीलंका के बेलआउट कार्यक्रम को अपनी स्वीकृति दी

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के कार्यकारी बोर्ड ने विस्तारित निधि सुविधा के तहत कर्ज में डूबे श्रीलंका के बेलआउट कार्यक्रम को अपनी स्वीकृति दे दी है। आईएमएफ ने कहा है कि कर्ज की पहली किश्त अगले कुछ दिनों में जारी कर दी जाएगी। श्रीलंका को तुरंत 33.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर दिए जाएंगे । तीन अरब डॉलर की विस्तारित निधि सुविधा 4 वर्ष की अवधि में किश्तों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।

एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईएमएफ ने कहा कि ऋण स्थिरता प्राप्त करने के लिए श्रीलंका को आईएमएफ के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए अप्रैल के अंत तक एक ऋण पुनर्गठन रणनीति पेश करनी चाहिए। रणनीति के लिए सभी लेनदारों के साथ एक समान ऋण व्यवहार की आवश्यकता होगी और इस दिशा में बातचीत प्रमुख कारक होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

12 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.