Categories: News-Headlines

अमेरिका ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमले की निंदा की

अमेरिका ने सान फ्रांसिस्कों में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर किए गए हमले की निंदा की है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि वह ऐसे कार्यालयों तथा वहां काम कर रहे अधिकारियों की सुरक्षा का वचन देता है। अमेरिकी सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किरबी ने कहा कि तोड़फोड़ की घटना पूरी तरह अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि विदेश विभाग राजनयिक सुरक्षा सेवा से स्थानीय अधिकारियों से मिलकर मामले की समुचित जांच करवा रहा है और विभाग वाणिज्य दूतावास में मरम्मत और हुए नुकसान को ठीक करने का काम करेगा।

भारत द्वारा सान फ्रांसिस्कों में हुई तोड़फोड़ की घटना पर कड़ा विरोध प्रकट करने के बाद विदेश विभाग ने वक्तव्य जारी किया है। विदेश मंत्रालय के वक्तव्य में कहा गया है कि भारत ने सान फ्रांसिस्कों के वाणिज्य दूतावास में संम्पत्ति की तोड़फोड़ पर नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी के साथ बैठक में कड़ा विरोध व्यक्त किया है। वक्तव्य में कहा गया कि अमेरिकी सरकार को राजनयिक प्रतिनिधियों की रक्षा और सुरक्षा के दायित्व का स्मरण कराया गया है। भारत ने अमेरिका से ऐसी घटनाओं की पूर्नावृत्ति नहीं होने देने के समुचित उपाय करने को कहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

12 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.