उमंग मोबाइल ऐप (न्यू एज गवर्नेस के लिए यूनिफायड मोबाइल ऐप्लीकेशन) भारत सरकार का आल इन वन सिंगल, एकीकृत, सुरक्षित, मल्टी-चैनल, मल्टी-प्लेटफार्म, बहु भाषी, मल्टी सर्विस मोबाइल ऐप है जो विभिन्न संगठनों (केंद्रीय एवं राज्य) की उच्च प्रभाव सेवाओं की सुविधा प्रदान करने के लिए एक मजबूत बैक एंड प्लेटफार्म द्वारा पावर्ड है।
भारत के प्रधानमंत्री ने हमारे नागरिकों के लिए मोबाइल फोन पर सरकार को सुगम्य बनाने के एक वृहद लक्ष्य के साथ एक सिंगल मोबइल ऐप पर प्रमुख सरकारी सेवाओं को लाने के लिए 2017 में उमंग ऐप को लांच किया। 127 विभागों एवं 25 राज्यों की लगभग 660 सेवाएं तथा लगभग 180 यूटिलिटी बिल भुगतान सेवाएं लाइव हैं तथा कई और सेवाओं की योजनाएं हैं। उमंग यूजर बेस एंड्राय, आईओएस, वेब तथा कैओएस सहित 2.1 करोड़ को पार कर चुका है। नागरिक उमंग से अपने डिजीलाकर को एक्सेस कर सकते हैं और रैपिड ऐसेसमेंट सिस्टम (आरएएस) के जरिये, जिसे उमंग के साथ समेकित किया गया है, किसी सेवा का लाभ उठाने के बाद अपना फीडबैक दे सकते हैं।
एमईआईटीवाई ने सरकारी सेवाओं की आनलाइन प्रदायगी को सुगम बनाने के द्वारा नागरिकों के जीवन को आरामदायक बनाने के लिए अभी हाल में कई पहल की है। डिजिटल इंडिया प्रोग्राम की पहलों को और बढ़ाने के लिए एमईआईटीवाई ‘उमंग ऐप‘ पर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) को लेकर आया है।
उमंग मोबाइल ऐप्लीकेशन पर आईएमडी की वेबसाइट पर होस्ट करने वाली निम्नलिखित सात सेवाओं को http://mausam.imd.gov.in पर ऑनबोर्ड किया गया है:
PIB
आज कैसा रहेगा मौसम? आज देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ… Read More
श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच होगी कड़ी चुनौती Sri Lanka vs West Indies मुकाबला क्रिकेट… Read More
आंधी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी देश के कई हिस्सों में अचानक आई आंधी और… Read More
राधा मंदिर तनौरा नूरपुर आगरा का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जो भगवान कृष्ण और… Read More
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment