Categories: News-Headlines

IIT मद्रास देश के उच्च शैक्षिक संस्थानों की सूची में शीर्ष पर, भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु भारत रैंकिंग-2022 में सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज नई दिल्ली में देश में शीर्ष संस्‍थानों की सूची जारी की। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास सर्वश्रेष्‍ठ शैक्षणिक संस्थान बन कर उभरा है। भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु भारत रैंकिंग-2022 में सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय है। रैंकिंग के अनुसार, भारतीय प्रबंधन संस्‍थान-आई आई एम अहमदाबाद देश का सर्वश्रेष्‍ठ प्रबंधन संस्थान बना है। आई आई एम बैंगलोर दूसरे और आई आई एम कलकत्ता तीसरे स्‍थान पर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान, नई दिल्ली सर्वश्रेष्‍ठ मेडिकल कॉलेज और चेन्नई में सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज सबसे अच्छा दंत चिकित्‍सा कॉलेज है। आई आई टी मद्रास सर्वश्रेष्‍ठ इंजीनियरिंग कॉलेज बन कर उभरा है। इसके बाद आई आई टी दिल्ली और आई आई टी, बम्‍बई का स्‍थान है। दिल्‍ली का मिरांडा हाउस, सबसे सर्वश्रेष्‍ठ कॉलेज है। दिल्‍ली का हिंदू कॉलेज दूसरे और चेन्‍नई का प्रेसीडेंसी कॉलेज तीसरे स्‍थान पर है। जामिया हमदर्द देश का सर्वश्रेष्ठ फार्मेसी संस्थान है।

रैंकिंग-2022 की सूची जारी करने के अवसर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 21वीं सदी ज्ञान और नवाचार की सदी होगी। उन्होंने कहा कि नवाचार और उद्यमिता राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क और राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद का हिस्सा होंगे। श्री प्रधान ने कहा कि सभी संस्थानों को मान्यता और रैंकिंग के दोनों फ्रेमवर्क में आना होगा।

उच्च शिक्षा सचिव के. संजय मूर्ति, स्कूल शिक्षा सचिव अनीता करवाल, विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के अध्यक्ष अनिल सहस्रबुद्धे, राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड के अध्यक्ष के.के. अग्रवाल, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के निदेशक दिनेश प्रसाद सकलानी, राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद के अध्यक्ष निर्मलजीत सिंह कलसी भी इस अवसर पर मौजूद थे।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

8 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

9 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.