Categories: News-Headlines

देश में कोविड संक्रमण के 20,038 नए मामले, 47 और लोगों की मौत

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 20,038 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,37,10,027 हो गई। वहीं, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,39,073 पर पहुंच गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 47 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,25,604 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,39,073 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.32 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,997 की बढ़ोतरी हुई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.48 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 4.44 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.30 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,30,45,350 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 199.47 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 47 मामले सामने आए। इनमें से केरल में 20, पश्चिम बंगाल में पांच, महाराष्ट्र में चार, पंजाब में तीन, असम, बिहार, हरियाण तथा उत्तराखंड में दो-दो और दिल्ली, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, नगालैंड तथा सिक्किम में एक-एक मरीजों की जान गई।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

15 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

15 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.