IIT कानपुर ने क्लाउड सीडिंग के लिए एक परीक्षण उड़ान सफलतापूर्वक आयोजित की

IIT कानपुर ने क्लाउड सीडिंग के लिए एक परीक्षण उड़ान सफलतापूर्वक आयोजित की है। यह परियोजना कुछ साल पहले आईआईटी कानपुर में कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर मणिंद्र अग्रवाल के नेतृत्‍व में शुरु की गई थी यह प्रयोग नागरिक उड्डयन महानिदेशालय से अनुमति मिलने के बाद शुरू किया गया।

परीक्षण उडान के दौरान कानपुर आई आई टी से एक सेना विमान उड़ाया गया था जो लगभग 5000 फीट की ऊंचाई तक गया। क्लाउड सीडिंग के तहत वर्षा के लिए कृत्रिम बादल तैयार किए जाते हैं। इसमें सिल्वर आयोडाइड, सूखी बर्फ, सामान्य नमक और अन्य तत्वों का उपयोग किया जाता है।

Related posts

Leave a Comment