Categories: News-Headlines

ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप के लिए केवल 50 दिन रह गए

बहुप्रतीक्षित आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के लिए केवल 50 दिन रह गए हैं। इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को कल उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल में प्रदर्शित किया गया। भारत में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक चलने वाले टूर्नामेंट की विजेता टीम को यह चमचमाती चांदी की ट्रॉफी पुरस्कार में मिलेगी। आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप ट्रॉफी टूर्नामेंट से पहले यह ट्रॉफी कई महाद्वीपों में पहुंच रही है।

जैसे-जैसे टूर्नामेंट का उत्साह बढ़ता रहा है, ताजमहल की यात्रा प्रशंसकों के लिए नया दृश्य प्रस्तुत करती है। आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 ट्रॉफी टूर का उद्देश्य दुनिया के कुछ सबसे प्रतिष्ठित स्थलों पर भव्य कार्यक्रमों की एक श्रृंखला प्रस्तुत करके क्रिकेट विश्व कप से जुड़े उत्सव की भावना को प्रकट करना है।

टूर्नामेंट का पहला मैच 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होना है। भारत अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा। फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

23 hours ago

Portugal vs Chile: रेड कार्ड के ड्रामे के बीच पुर्तगाल की शानदार जीत, फैंस को मिला रोमांचक मुकाबला

Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More

23 hours ago

Argentina vs Honduras: रोमांचक फुटबॉल मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह

Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More

24 hours ago

Brazil vs Egypt: FIFA World Cup 2026 को लेकर बढ़ा उत्साह, स्टार खिलाड़ियों पर टिकी नजर

Brazil vs Egypt मैच को लेकर फुटबॉल फैंस में उत्साह Brazil vs Egypt मुकाबले को… Read More

24 hours ago

सलिम कुमार का निधन, मलयालम सिनेमा ने खोया अपना दिग्गज कलाकार

नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता सलिम कुमार नहीं रहे मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और नेशनल… Read More

1 day ago

कुलदीप यादव की फिर चर्चा, टीम इंडिया के स्पिनर ने बढ़ाई गेंदबाजी की धार

कुलदीप यादव एक बार फिर सुर्खियों में, शानदार गेंदबाजी से बढ़ा कद भारतीय क्रिकेट टीम… Read More

1 day ago

This website uses cookies.