Categories: News-Headlines

भारतीय पहलवान मोहित कुमार ने जॉर्डन में पुरुषों के 61 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में अंडर 20 विश्व चैम्पियनशिप जीता

भारतीय पहलवान मोहित कुमार ने अंडर 20 विश्व कुश्‍ती चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। जॉर्डन के अम्मान में मोहित ने पुरुषों की 61 किलोग्राम भार वर्ग के फ्रीस्‍टाइल में पहला स्‍थान प्राप्‍त कर इतिहास रचा। मोहित ने कल फाइनल में रूस के एल्डार अखमादुदिनोव को आज के मुकाबले नौ अंक से हराकर जूनियर विश्व चैम्पियनशिप जीतने वाले चौथे भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान बने। इससे पहले वर्ष 2001 में पलविंदर चीमा और रमेश कुमार तथा वर्ष 2019 में दीपक पुनिया ने इस चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीता था।

जयदीप ने 74 किलोग्राम भार वर्ग में किर्गिस्तान के पहलवान को हराकर कांस्य पदक जीता। सागर जगलान ने उनासी किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता, जबकि दीपक चहल ने 97 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता। भारतीय टीम ने अब तक प्रतियोगिता में पांच पदक जीते हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

22 hours ago

Portugal vs Chile: रेड कार्ड के ड्रामे के बीच पुर्तगाल की शानदार जीत, फैंस को मिला रोमांचक मुकाबला

Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More

22 hours ago

Argentina vs Honduras: रोमांचक फुटबॉल मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह

Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More

22 hours ago

Brazil vs Egypt: FIFA World Cup 2026 को लेकर बढ़ा उत्साह, स्टार खिलाड़ियों पर टिकी नजर

Brazil vs Egypt मैच को लेकर फुटबॉल फैंस में उत्साह Brazil vs Egypt मुकाबले को… Read More

22 hours ago

सलिम कुमार का निधन, मलयालम सिनेमा ने खोया अपना दिग्गज कलाकार

नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता सलिम कुमार नहीं रहे मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और नेशनल… Read More

23 hours ago

कुलदीप यादव की फिर चर्चा, टीम इंडिया के स्पिनर ने बढ़ाई गेंदबाजी की धार

कुलदीप यादव एक बार फिर सुर्खियों में, शानदार गेंदबाजी से बढ़ा कद भारतीय क्रिकेट टीम… Read More

23 hours ago

This website uses cookies.