Categories: News-Headlines

ICC एकदिवसीय टीम रैंकिंग में पाकिस्तान को पछाड़कर भारत तीसरे स्थान पर

इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मैच में एकतरफा जीत के साथ भारत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की बुधवार को जारी नवीनतम टीम रैंकिंग में पाकिस्तान को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गया।

भारत 105 अंकों के साथ चौथे स्थान पर था लेकिन मंगलवार को 10 विकेट की जीत के साथ उसके 108 रेटिंग अंक हो गए हैं। पाकिस्तान 106 अंक के साथ चौथे स्थान पर खिसक गया है।

न्यूजीलैंड 126 अंक के साथ शीर्ष पर चल रहा है जबकि इंग्लैंड 122 अंक के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है।

पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ क्लीनस्वीप के साथ पाकिस्तान भारत को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंचा था। श्रीलंका के खिलाफ आस्ट्रेलिया के एकदिवसीय श्रृंखला गंवाने से भी उसे मदद मिली। टीम हालांकि लंबे समय तक तीसरे स्थान पर नहीं रह सकी और भारत एक बार फिर इस स्थान पर काबिज हो गया।

इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे दो एकदिवसीय और वेस्टइंडीज के खिलाफ इस महीने तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला में बेहतर प्रदर्शन करके भारत तीसरे स्थान पर अपनी स्थिति और मजबूत कर सकता है।

भारत अगर इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे दोनों वनडे गंवा देता है तो फिर टीम पाकिस्तान के बाद चौथे स्थान पर खिसक जाएगी।

पाकिस्तान अगली एकदिवसीय श्रृंखला अगले महीने रोटरडम में नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगा। बाबर आजम की अगुआई वाली टीम दौरे पर पांच दिन में तीन 50 ओवर के मुकाबले खेलेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

3 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

3 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.