ICC क्रिकेट टेस्‍ट रैंकिंग में भारत शीर्ष पर पहुंचा

दुबई में आज जारी आईसीसी क्रिकेट टेस्‍ट रैंकिंग में भारत शीर्ष पर पहुंच गया है। भारत ने कल ही धर्मशाला में पांच मैचों की श्रृखंला में इग्‍लैंड को चार – एक से हराया और ऑस्‍ट्रेलिया को पछाडकर पहला स्‍थान हासिल कर लिया। विश्‍व टेस्‍ट चैपिंयनशिप में भी भारत पहले स्‍थान पर है। भारत अब क्रिकेट के तीनों प्रारूपों की रैकिंग में शीर्ष पर आ गया है।

क्राइस्‍टचर्च में न्‍यूजीलैंड और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच जारी दूसरे दूसरे टेस्‍ट मैच के परिणाम से भारत की टेस्‍ट रैंकिंग में कोई बदलाव नही होगा।

Related posts

Leave a Comment