ICAR ने HD-3385 नामक गेहूं की नई किस्म विकसित की

ICAR ने HD-3385 नामक गेहूं की नई किस्म विकसित की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-ICAR ने गेहूं की एक नई किस्म विकसित की है जो मौसम में बदलाव और बढ़ती गर्मी के कारण उत्पन्न होने वाली चुनौतियों का सामना कर सकती है। एचडी-3385 नामक गेहूं की यह नई किस्म जल्दी बुवाई के लिए अनुकूल है। यह गर्मी के प्रकोप से बची रह सकती है और इसकी फसल को मार्च खत्‍म होने से पहले काटा जा सकता है। आईसीएआर के प्रधान वैज्ञानिक राजबीर यादव ने इस नई किस्म की खूबियों के बारे में बताते हुए यह जानकारी दी कि किसान इस किस्म के गेहूं की बुवाई करके अच्छी फसल कैसे प्राप्त कर सकते हैं।

केंद्र ने तापमान में वृद्धि से उत्पन्न स्थिति और वर्तमान गेहूं की फसल पर इसके प्रभाव की निगरानी के लिए हाल ही में एक समिति गठित करने की घोषणा थी।

Related posts

Leave a Comment