Himachal Election 2022 Voting LIVE: हिमाचल प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 5.02% मतदान हुआ। लाहौल और स्पीति में 1.56% और सिरमौर में 6.26% मतदान हुआ। हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। विधानसभा की 68 सीटों के लिए 24 महिलाओं सहित 412 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चलेगा। मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि 157 मतदान केन्द्रों पर केवल महिला कर्मचारी ही तैनात है।
भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने सभी सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं, जबकि आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। अन्य दलों में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 11, बहुजन समाज पार्टी 13, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 1 और अन्य 45 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं से विधानसभा चुनाव में अधिक संख्या में मतदान की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ भाग लेने और मतदान का एक नया रिकॉर्ड बनाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने पहली बार वोट डाल रहे मतदाताओं को शुभकामनाएं दी हैं।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment